IIT Madras – NIRF Rank 1 in Overall Engineering and ATAL Ranking of Institutions on Innovation Achievements

प्रशासन की गुणवत्ता नीति

संस्थान के प्रशासनिक भवन की दूसरी मंजिल में स्थित प्रशासन अनुभाग, नियमित और ठेके पर कार्यरत कर्मचारियों, पेंशन-भोगियों तथा संस्थान के वाणिज्यिक स्थापनाओं से संबंधित सभी कार्यालयीन मामलों को संभालता है । प्रमुख गतिविधियों में सेवा, संपदा, पेंशन, बीमा, ऋण और अग्रिम मामले शामिल हैं । यह पोर्टल प्रशासन के विभिन्न अनुभागों, उनकी गतिविधियों और अध्यतन किए गए परिपत्रों और संस्थान तथा अन्य संबंधित सांविधिक प्राधिकारियों द्वारा जारी किए जाने वाले आदेशों की जानकारी भी प्रदान करेगा ।   

हमारी सेवाओं की गुणवत्ता में उत्कृष्टता की उपलब्धि तथा उसको बनाए रखना

हमारे कर्मचारियों की अपेक्षाओं को पूरा करना

सतत सुधार के लिए नवाचार को बढ़ावा देना और सर्वोत्तम पद्धतियों को विकसित करना ।